Headlines

हटा में डॉक्टर से मारपीट करने वाले को पकड़ा जाए:चिकित्सक संघ ने दिया ज्ञापन, कहा- आरोपी के साथियों पर भी कार्रवाई हो




दमोह जिले के हटा सिविल अस्पताल में ऑन-ड्यूटी डॉक्टर के साथ हुई मारपीट के विरोध में शनिवार दोपहर शासकीय चिकित्सक संघ ने हटा पहुंचकर एसडीओपी केपी सिंह को ज्ञापन सौंपा। डॉक्टर्स ने घटना पर विरोध जताते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। यह घटना 9 सितंबर की रात की है, जब आरोपी अनिल पुरानी और उसके साथियों ने अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर चेतन साहू और सपोर्ट स्टाफ मनीष श्रीवास्तव के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की थी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर हुआ था, जिसके बाद डॉक्टर साहू की शिकायत पर पुलिस ने अनिल पुरानी के खिलाफ केस दर्ज किया था। अन्य आरोपियों पर कार्रवाई की मांग डॉक्टरों ने बीएमओ के माध्यम से पुलिस को घटना के सीसीटीवी फुटेज सौंपे हैं। ज्ञापन सौंपते समय डॉक्टर्स ने मांग की है कि फुटेज में डॉक्टर के साथ मारपीट और अभद्रता करते दिख रहे अन्य साथियों को भी चिन्हित कर उन पर केस दर्ज किया जाए। जल्द गिरफ्तारी न होने पर चिंता चिकित्सक संघ के प्रतिनिधि डॉक्टर विशाल शुक्ला ने बताया कि पुलिस का उन्हें सहयोग मिल रहा है और आरोपी पर गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स की मुख्य मांग आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी है ताकि अस्पताल में डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ सुरक्षित महसूस करते हुए मरीजों की सेवा कर सकें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *