![]()
पलवल सीआईए टीम ने फर्जी सेल टैक्स अधिकारी बनकर ट्राला लूटने और चालक के अपहरण के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने लूट में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें कोर्ट में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। सीआईए प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली के योगेश गुप्ता ने शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि झारखंड से 41.4 मीट्रिक टन लोहे की सरिया गुरुग्राम के लिए ट्राला में लोड करवाई गई थी। 10 सितंबर की रात ट्राला ड्राइवर मुबारक खान जब पलवल-सोहना मार्ग पर हुडा सेक्टर-दो के पास पहुंचा तो बिना नंबर की बोलेरो गाड़ी में सवार पांच अज्ञात बदमाशों ने खुद को फर्जी सेल टैक्स अधिकारी बताकर ट्राला रुकवा लिया। ड्राला ड्राइवर के साथ की मारपीट आरोपियों ने ड्राइवर मुबारक खान के साथ मारपीट की। उसका मोबाइल फोन और पर्स छीन लिया। हथियार दिखाकर उसकी आंखों पर गमछा बांधकर अपहरण कर लिया। उसे राजस्थान के पीरूका गांव की पहाड़ियों में ले जाकर छोड़ दिया। इसके बाद आरोपी लोहे की सरियों से भरा ट्राला लूटकर फरार हो गए थे। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी दीप्ति गर्ग के निर्देश पर सीआईए पलवल की एक टीम बनाई गई। टीम ने नूंह रोड (मिंड़कौला) के पास से वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। लूटा गया ट्राला, मोबाइल बरामद उनके पास से लूटा गया लोहे की सरिए से भरा ट्राला भी बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के शाहपुर निवासी जलालुद्दीन और फरीदाबाद के अटाली गांव निवासी हुसैन शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल वाहन, दो मोबाइल फोन, कागजात और लूटा गया ट्राला बरामद किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि आरोपियों के साथियों की गिरफ्तारी, माल लोड करने वाले गोदामों व अन्य ठिकानों का भंड़ाफोड़ किया जाएगा। एसपी दीप्ति गर्ग ने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और आगे भी रहेगी। लूट व अपहरण की वारदात से जुड़े किसी भी आरोपी व उनका सहयोग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगी।
Source link
पलवल में ट्राला लूट का खुलासा, दो अरेस्ट:फर्जी सेल टैक्स अधिकारी बनकर की वारदात, ड्राइवर का अपहरण कर राजस्थान में छोड़ा
