Headlines

West Bengal Bypoll | Left Front Announces Candidates for Nandigram Rejinagar


  • Hindi News
  • National
  • West Bengal Bypoll | Left Front Announces Candidates For Nandigram Rejinagar

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होगा। CPI(M) के नेतृत्व वाले लेफ्ट फ्रंट ने शनिवार को अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए।

CPI ने नंदीग्राम से शांतिगोपाल गिरि और CPI(M) ने रेजीनगर से सईद असद अली को टिकट दिया है। इन सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार पहले ही मैदान में उतर चुके हैं।

सत्ताधारी BJP और विपक्षी TMC ने अब तक अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं। नंदीग्राम से ममता बनर्जी के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस बना हुआ है।

नंदीग्राम सीट मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के खाली करने से हुई है। रेजीनगर सीट आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के संस्थापक हुमायूं कबीर के इस्तीफे के बाद खाली हुई।

अब दोनों सीटों का गणित समझिए, लेफ्ट को वापसी की उम्मीद…

नंदीग्राम: BJP और TMC का गढ़ रहा

  • CPI उम्मीदवार शांतिगोपाल गिरि ने इस साल हुए विधानसभा चुनाव में भी लेफ्ट की ओर से नंदीग्राम से चुनाव लड़ा था। उन्हें सिर्फ 2,997 वोट मिले थे।
  • नंदीग्राम में लेफ्ट के फैसले को अहम माना जा रहा है। यह सीट BJP और TMC के बीच लंबे समय से राजनीतिक संघर्ष का केंद्र रही है।

रेजीनगर: लेफ्ट का रुख बदला

  • रेजीनगर में लेफ्ट वापसी की उम्मीद कर रही है। हाल ही में हुए चुनाव में लेफ्ट ने इस सीट से उम्मीदवार नहीं उतारा था।
  • लेफ्ट ने आम जनता उन्नयन पार्टी के हुमायूं कबीर को सपोर्ट किया था। चुनाव के बाद कबीर ने रेजीनगर सीट छोड़ दी। अब कबीर ने अपने बेटे गुलाम नबी आजाद (रॉबिन) को रेजीनगर से उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस ने शुक्रवार को उम्मीदवार घोषित किए

कांग्रेस ने शुक्रवार को रेजीनगर से मोहम्मद अब्दुल्लाहिल काफ और नंदीग्राम से मिलन प्रधान को उम्मीदवार बनाया था।

पार्टी के बयान के मुताबिक, इन नामों को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंजूरी दी।

TMC में तीन गुटों का असर इसलिए फंसा पेंच

TMC अब राज्य में मुख्य विपक्षी ताकत है। हालांकि, 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी तीन हिस्सों में बंट गई है।

इनमें एक गुट ममता बनर्जी और दूसरा रितब्रत बनर्जी के नेतृत्व में है। TMC के 20 लोकसभा सांसद छोटे दल NCPI में शामिल हो चुके हैं।

इन सांसदों ने BJP के नेतृत्व वाले NDA को समर्थन दिया है। उन्होंने अब तक उपचुनाव को लेकर कोई रुख साफ नहीं किया है।

ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी, दोनों गुटों ने उम्मीदवार उतारने पर विचार करने की बात कही है। इससे दोनों सीटों के मुकाबले में एक और पेच जुड़ गया है।

16 सितंबर नामांकन दाखिल करने की लास्ट डेट

निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों को 16 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल करने की अनुमति दी है। दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 9 अक्टूबर को की जाएगी।

——————————-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *