Headlines

दशहरा-दीपावली से पहले ट्रेनों में नो रूम:झारखंड आना-जाना दोनों ही मुश्किल, ट्रेनों में 200 तक वेटिंग; कई में टिकट बुकिंग बंद




दशहरा, दीपावली और छठ में घर आने और जाने की तैयारी कर रहे झारखंड के यात्रियों के लिए इस बार कन्फर्म टिकट बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। त्योहारों में दो माह से भी कम समय बचा है, लेकिन रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, आनंदविहार और अन्य प्रमुख शहरों के लिए चलने वाली ट्रेनों में अभी से लंबी वेटिंग शुरू हो गई है। कई ट्रेनों में स्लीपर, थर्ड एसी और थर्ड एसी इकोनॉमी में रिग्रेट की स्थिति है। यानी इन श्रेणियों में अब टिकट बुक नहीं हो रहा है। रांची से बाहर जाने के साथ दूसरे राज्यों से झारखंड आने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों को यही परेशानी झेलनी पड़ रही है। रांची से दिल्ली-बेंगलुरु जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी वेटिंग 17 अक्टूबर को रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (20839) के थर्ड एसी में 90 और टू एसी में 43 वेटिंग है। इसी दिन हटिया-नई दिल्ली ट्रेन (18309) के स्लीपर में 87 और थर्ड एसी में 81 वेटिंग है। 18 अक्टूबर को हटिया-आनंदविहार झारखंड स्वर्णजयंती (12817) में स्लीपर की 32, थर्ड एसी इकोनॉमी की 4 और थर्ड एसी की 10 वेटिंग है। हटिया-बेंगलुरु (18637) में 17 अक्टूबर को स्लीपर में 44 आरएसी और थर्ड एसी में 22 वेटिंग है। 18 अक्टूबर की हटिया-बेंगलुरु (18635) में थर्ड एसी इकोनॉमी में 5 और थर्ड एसी में 8 वेटिंग है। एलटीटी-हटिया (12811) में 1 नवंबर को स्लीपर में 63, थर्ड एसी इकोनॉमी में 34 और थर्ड एसी में 47 वेटिंग है। दूसरे राज्यों से आने वाली ट्रेनों में भी सीट नहीं रांची आने वाली ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति और गंभीर है। 6 नवंबर को नई दिल्ली-रांची राजधानी (20840) के थर्ड एसी में 249 वेटिंग है, जबकि टू एसी में रिग्रेट हो चुका है। 7 नवंबर को नई दिल्ली-रांची राजधानी (12454) के थर्ड एसी में 197 और टू एसी में 84 वेटिंग है। आनंदविहार-हटिया झारखंड स्वर्णजयंती (12818) में स्लीपर की 123 वेटिंग है, जबकि थर्ड एसी इकोनॉमी और थर्ड एसी में रिग्रेट है। इसी दिन आनंदविहार-रांची संपर्क क्रांति (12826) की स्लीपर, थर्ड एसी इकोनॉमी और थर्ड एसी में टिकट बुकिंग बंद है। 3 नवंबर को बेंगलुरु-हटिया (18638) के स्लीपर में रिग्रेट और थर्ड एसी में 173 वेटिंग है। बेंगलुरु-हटिया (12836) में भी स्लीपर और थर्ड एसी इकोनॉमी में रिग्रेट तथा थर्ड एसी में 120 वेटिंग है। यात्रियों के लिए 12 स्पेशल ट्रेनों का प्रस्ताव लगातार बढ़ती वेटिंग और रिग्रेट को देखते हुए रांची रेल मंडल ने दक्षिण-पूर्व रेलवे मुख्यालय को 12 स्पेशल ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव भेजा है। इनमें रांची-जयनगर, रांची-नई दिल्ली, रांची-अजमेर, रांची-मुंबई, रांची-आरा, रांची-बनारस और रांची-कोलकाता रूट शामिल हैं। मंडल का मानना है कि पूजा के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त ट्रेनों से दबाव कम किया जा सकेगा। डीआरएम करुणानिधि सिंह ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए अधिक से अधिक ट्रेनों के परिचालन का प्रयास किया जाएगा, ताकि त्योहारों में आने-जाने वालों को परेशानी न हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *