Headlines

अमृतसर में ASI को गोली मारी:सिर में लगते ही जमीन पर गिरे, फिर गंभीर हालत में खुद ही बाइक चलाकर थाने पहुंचे




अमृतसर में एक व्यक्ति ने ASI पर फायरिंग कर दी। जिससे गोली उनके सिर में लगी। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद ASI ने हिम्मत नहीं हारी और खुद बाइक चलाकर थाना अजनाला पहुंच गए इसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें इलाज के लिए अमृतसर के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि ASI पर फायरिंग करने वाला कौन था। ड्यूटी के बाद अजनाला जा रहे थे ASI जानकारी के अनुसार, ASI जसवंत सिंह अमृतसर पुलिस लाइन में ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक पर अजनाला की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान भल्ला पिंड गांव के पास एक व्यक्ति ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनके सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और मोटरसाइकिल चलाते हुए थाना अजनाला पहुंच गए। वहां उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को अपने साथ हुई फायरिंग की जानकारी दी। ASI की हालत खतरे से बाहर थाने पहुंचने के बाद पुलिस कर्मचारियों ने ASI जसवंत सिंह को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक, उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि, सिर में गोली लगने से उन्हें गंभीर चोट आई है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस मामले को लेकर इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि यह घटना थाना राजासांसी के क्षेत्र में हुई है। फायरिंग के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके अलावा पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। *********** ये खबर भी पढ़ें: दोस्त की बाइक लेकर घूमने निकला, रास्ते में मौत:मुंह के बल गिरे, साथी की हालत नाजुक; दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था चंडीगढ़ के मलोया में शुक्रवार को तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका दोस्त घायल हो गया। दोनों युवक ढाई लाख की टीवीएस अपाचे बाइक पर घूमने निकले थे। हादसा चार मंजिला मकानों वाले इलाके में हुआ। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *