मंडी गोबिंदगढ़ का रिमट मेडिकल कॉलेज। फाइल फोटो
पंजाब में एमबीबीएस कोर्स में प्रवेश की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। पंजाब के मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग ने जिला फतेहगढ़ साहिब की मंडी गोबिंदगढ़ स्थित रिमट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एमबीबीएस सीटों की संख्या 50 से बढ़
.
फरीदकोट में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS) ने शनिवार को जारी अधिसूचना में इसकी जानकारी दी है। सीटों में इस बढ़ोतरी के बाद पंजाब में एमबीबीएस की कुल सीटें 1,800 से बढ़कर 1,850 हो गई हैं। इनमें पंजाब के पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 900 सीटें हैं, जबकि सात निजी मेडिकल संस्थानों में 950 सीटें शामिल है।
यूनिवर्सिटी के अनुसार रिमट कॉलेज में बढ़ाई गई 50 सीटों में से 25 सीटें सरकारी कोटे और 25 सीटें मैनेजमेंट कोटे के तहत होंगी। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी ने कॉलेज की संशोधित सीट मैट्रिक्स भी जारी कर दी है।
काउंसलिंग के अगले राउंड में भरा जाएगा
बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि बढ़ी हुई सीटों में सरकारी कोटे की माइक्रो-रिजर्व्ड सीटें और अतिरिक्त मैनेजमेंट कोटे की सीटें पहले जारी सीट मैट्रिक्स में शामिल नहीं थीं। इन सीटों को काउंसलिंग के अगले राउंड में भरा जाएगा। उम्मीदवार अगले राउंड में इन सीटों के लिए अपनी पसंद और प्राथमिकता दर्ज कर सकेंगे।

बाबा फरीद यूनिवर्सिटी की फाइल फोटो।
