![]()
लुधियाना में टिब्बा थाना के सुभाष नगर इलाके में महज कुछ हजार रुपयों के लेनदेन के विवाद में 10 से 15 हथियारबंद युवकों ने एक घर पर जानलेवा हमला कर दिया। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें बदमाश ईंट-पत्थर और तेजधार हथियारों (गंडासे और तलवारें) के साथ घर की और जाते हुए नजर आ रहे हैं। बोरियों में भरकर लाए थे ईंट-पत्थर पीड़ित दीपक कुमार के मुताबिक उनका किसी व्यक्ति के साथ 5 से 7 हजार रुपए का लेनदेन का विवाद चल रहा था। पिछले 15-20 दिनों से उन्हें रास्ते में रोककर लगातार धमकियां दी जा रही थीं और टॉर्चर किया जा रहा था। इसके बाद आरोपियों ने साजिश के तहत उनके घर 12 सितंबर की रात धावा बोल दिया। घर के बुजुर्ग ने बताया कि हमलावर अपने साथ बोरियों में ईंटें भरकर लाए थे। गेट पर गंडासे और ईंटें मारने के बाद वे जबरन घर के अंदर तक घुस गए। महिलाओं और बच्चों पर भी किया वार महिलाओं के बयान के अनुसार जब बदमाशों ने घर पर हमला किया तो उस वक्त घर में दीपक की पत्नी, बहन, भतीजी और बुजुर्ग पिता मौजूद थे। (दीपक का भाई, जो जिम में कोचिंग देता है, उस समय नाईट ड्यूटी पर था)। बदमाशों ने आते ही गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं और खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। महिलाओं द्वारा विरोध करने और बचाव की कोशिश के बावजूद, बदमाशों ने ईंटों की बरसात कर दी जिससे घर की महिलाओं और एक छोटी बच्ची को भी चोटें आई हैं। हमलावर दीपक को जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। हमलावर बोले- पुलिस हमारी मुट्ठी में है पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने तीन-चार दिन पहले भी घटना की लिखित शिकायत पुलिस को दी थी और हमले के बाद भी रिपोर्ट दर्ज कराई है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उलटा हमलावर सरेआम यह कहते हुए धमकियां दे रहे हैं कि पुलिस उनके अंदर काम करती है और उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पीड़ित का पुलिस से अपील है की सख्त कार्रवाई की जाए।
Source link
लुधियाना में जिम ट्रेनर के घर पर हमला:बोरियों में ईंटें भरकर लाए 10-25 बदमाश,बोले पुलिस उनके अंदर काम करतीहै ,CCTV में कैद हुई वारदात
