![]()
करनाल के गांव नन्हेड़ा का एक व्यक्ति संदिग्ध हालातों में लापता हो गया। सोनिया ने पड़ोस में रहने वाले ईशम सिंह पर पति से झगड़ा करने और उन्हें गायब करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को की है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खाटूश्याम गई थी पत्नी, रात में आई पति की कॉल
गांव नन्हेड़ा निवासी संजय कुमार 11 सितंबर को अचानक लापता हो गए। पत्नी सोनिया के अनुसार वह 11 सितंबर को खाटूश्याम धाम गई हुई थी। उसी रात उसके पति संजय कुमार का फोन आया। उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले चाचा ईशम सिंह ने उसके साथ लड़ाई-झगड़ा किया और उसे गायब करने की धमकी दी। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे से संजय घर नहीं लौटे और उनका मोबाइल फोन भी बंद है।
सोनिया ने शिकायत में आरोप लगाया कि ईशम सिंह और उनके घर में रहने वाले बाहर के किरायेदारों के कारण उसका पति घर से चला गया है। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि संजय के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए यही लोग जिम्मेदार होंगे। पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू
मामले की शिकायत इंद्री थाना में की गई। शिकायत में पत्नी ने बताया है कि उसके पति ही हाइट 6 फुट की है और उन्होने स्लेटी रंग का सफारी सूट डाला हुआ था। मामले की जांच पुलिस कर्मचारी सन्नी कुमार को सौंपी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब संजय की तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि संजय को जल्द ही खोज लिया जाएगा।
Source link
करनाल में पड़ोसी के धमकी के बाद पति लापता:पत्नी बोली- 11 सितंबर को दोपहर 3 बजे से घर नहीं लौटे, फोन भी बंद, पुलिस जुटी मामले की जांच में
