Headlines

आधी रात पहुंची ‘खरगोन के राजा’ की 15फीट ऊंची प्रतिमा:2 हजार भक्त ढोल-ताशों के साथ पंडाल तक लाए, स्वागत में नाचे भक्त




खरगोन में 14 सितंबर से शुरू होने वाले गणेश उत्सव की तैयारियां शहर में तेज हो गई हैं। शनिवार रात करीब 1 बजे ‘खरगोन के राजा’ की 15 फीट ऊंची प्रतिमा शहर पहुंची। बुरहानपुर से लाई गई प्रतिमा का भक्तों ने ढोल-ताशों के साथ स्वागत किया। इसके बाद करीब 2 हजार भक्त नाचते-गाते और गरबा करते हुए प्रतिमा को पंडाल तक लेकर पहुंचे। बस स्टैंड, बिष्टान रोड तिराहा और ज्योतिनगर गेट पर भक्तों ने बप्पा का स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। भक्ति गीतों पर भक्त देर रात तक नाचते रहे। इसके बाद प्रतिमा को ज्योतिनगर स्थित ज्योतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में तैयार किए जा रहे पंडाल में पहुंचाया गया। इस बार अष्टविनायक स्वरूप में विराजेंगे बप्पा ज्योतिनगर में दस दिवसीय गणेश महोत्सव के लिए बड़ा पंडाल तैयार किया जा रहा है। करीब 100 वर्गफीट क्षेत्र में आकर्षक सजावट की गई है। पंडाल के प्रवेश द्वार पर भगवान विष्णु के वाहन गरुड़ के दर्शन होंगे। उत्सव समिति के अध्यक्ष नितिन मालवीय ने बताया कि महोत्सव की तैयारियां पिछले 15 दिनों से चल रही हैं। इस बार भगवान गणेश को अष्टविनायक स्वरूप में विराजित किया जाएगा। इसमें महाराष्ट्र में धार्मिक महत्व रखने वाले भगवान गणेश के आठ प्रमुख स्वरूपों को दर्शाया जाएगा। हर दिन होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति सदस्य दिलीप सोनी ने बताया कि दस दिवसीय महोत्सव के दौरान हर दिन धार्मिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पिछले साल महाराणा प्रताप स्वरूप में तैयार की गई किले की थीम आकर्षण का केंद्र रही थी। इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। दर्शनार्थियों की सुविधा और सुरक्षा के साथ भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए स्वयंसेवकों की टीम तैनात रहेगी। देखे तस्वीरें:-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *