Headlines

Maharashtra FDA Raid | Seize Adulterated Food Items Worth Crores


पुणे30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
महाराष्ट्र FDA ने दो दिनों तक राज्यभर में जांच अभियान चलाया। - Dainik Bhaskar

महाराष्ट्र FDA ने दो दिनों तक राज्यभर में जांच अभियान चलाया।

महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने पिछले दो दिनों में राज्यभर में जांच के दौरान बटर, पनीर और खोया जैसी 95 टन से ज्यादा खाने-पीने की चीजें और 172 लीटर दूध जब्त किया। इनकी कीमत करीब ₹4.45 करोड़ है।

FDA के मुताबिक, फेस्टिवल से पहले सुरक्षित और स्वच्छ खाने-पीने की चीजें उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान चलाया गया। इस दौरान अहिल्यानगर, पुणे, नासिक और बुलढाणा में इन सभी की जांच की गई।

कोल्ड स्टोरेज पर छापा मारकर 75 किलो बटर जब्त किया

अहिल्यानगर में अधिकारियों ने एक कोल्ड स्टोरेज पर छापा मारकर 75,368 किलो पाश्चराइज्ड अनसॉल्टेड कुकिंग बटर जब्त किया। इसकी कीमत करीब ₹3.95 करोड़ थी। अधिकारियों को स्टॉक की गुणवत्ता खराब होने और लेबलिंग में गड़बड़ी की आशंका थी। सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं और स्टॉक को सील कर दिया गया है।

पुणे में FDA अधिकारियों ने दो गाड़ी को रोका, जिनमें फेस्टिवल सीजन में बिक्री के लिए मिलावटी पनीर, खोया और दही ले जाया जा रहा था। फेस्टिवल सीजन 14 सितंबर से गणेश चतुर्थी के साथ शुरू हो रहा है।

अहिल्यानगर में एक कोल्ड स्टोरेज पर छापा मारकर 75,368 किलो बटर जब्त किया गया।

अहिल्यानगर में एक कोल्ड स्टोरेज पर छापा मारकर 75,368 किलो बटर जब्त किया गया।

कर्नाटक से लाए गए पनीर के बिल भी नहीं मिले

अधिकारियों को पता चला कि दूध से बने प्रोडक्ट ऐसे गाड़ी में ले जाए जा रहे थे, जिनमें टेम्परेचर कंट्रोल की सुविधा नहीं थी। कर्नाटक से लाए गए पनीर के बिल भी नहीं मिले। कुछ प्रोडक्ट बिना सील की पॉलीथिन में रखे थे और उन पर सही जानकारी वाले लेबल भी नहीं लगे थे।

पहले गाड़ी से 24 सैंपल लिए गए और 7,362 किलो पनीर व अन्य खाने-पीने की चीजें जब्त की गईं, जिनकी कीमत ₹17.15 लाख थी। दूसरी गाड़ी से 12 सैंपल लिए गए और 6,081 किलो पनीर जब्त किया गया, जिसकी कीमत ₹14.55 लाख थी।

दूध से बने प्रोडक्ट ऐसे वाहनों में ले जाए जा रहे थे, जिनमें टेम्परेचर कंट्रोल की सुविधा नहीं थी। इसके बाद इन्हें जब्त कर लिया गया।

दूध से बने प्रोडक्ट ऐसे वाहनों में ले जाए जा रहे थे, जिनमें टेम्परेचर कंट्रोल की सुविधा नहीं थी। इसके बाद इन्हें जब्त कर लिया गया।

FDA ने पुणे, नासिक और बुलढाणा में छापेमारी की

  • पुणे में 9 सितंबर को पेठ स्थित केबी अग्रवाल में FDA ने बिना सोर्स की जानकारी वाला 4,627 किलो खोया जब्त किया, जिसकी कीमत ₹11.56 लाख थी। बाद में पूरा स्टॉक फेंक दिया गया।
  • पुणे में तीन कार्रवाइयों में 18,070 किलो खाने-पीने की चीजें जब्त की गईं और 69 सैंपल लिए गए। इनकी कीमत ₹43.27 लाख थी।
  • नासिक में गुजरात से लाई जा रही 1,955 किलो बर्फी जब्त की गई, जिसकी कीमत ₹5.58 लाख थी।
  • बुलढाणा के यरली में दूध सेंटर की जांच में रजिस्ट्रेशन, सफाई और रिकॉर्ड से जुड़ी कई कमियां मिलीं। यहां से 172 लीटर दूध जब्त कर फेंक दिया गया।
पुणे में 9 सितंबर को केबी अग्रवाल में FDA ने बिना सोर्स की जानकारी वाला 4,627 किलो खोया जब्त किया था।

पुणे में 9 सितंबर को केबी अग्रवाल में FDA ने बिना सोर्स की जानकारी वाला 4,627 किलो खोया जब्त किया था।

महाराष्ट्र में FDA क्यों चर्चा में, नए कमिश्नर के आने के बाद से एक्शन जारी

महाराष्ट्र का फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी FDA पिछले कुछ महीनों से चर्चा में है। इसकी वजह नए FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे हैं। जिन्होंने पद संभालने के 3 महीने के भीतर 1100 से ज्यादा छापे मारे और 165 लाइसेंस सस्पेंड किए। पूरे प्रदेश में नकली पनीर पर बैन लगाया। हाईकोर्ट की अपनी कैंटीन तक नहीं बख्शी।

अब सीधे बॉलीवुड के तीन बड़े सितारों शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को विमल के ऐड के लिए नोटिस जारी किया है। सोशल मीडिया पर इन्हें ‘रियल लाइफ सिंघम’ का टैग दिया जा रहा है।

————-

ये खबर भी पढ़ें…

बॉम्बे हाईकोर्ट बोला-FDA अधिकारी खुद को भगवान समझते हैं क्या:न नियम पढ़ते- न कानून जानते, कार्रवाई कर देते; 5 रेस्टोरेंट को फूड लाइसेंस वापस मिले

बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र के फूड डिपार्टमेंट के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए। कोर्ट ने कहा, अधिकारी न तो हमारा आदेश समझते हैं, न ही एक्ट। वे अपने नियम तक नहीं पढ़ते। न ही कानून जानते बस कार्रवाई कर देते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *