Headlines

69 हजार 700 हितग्राहियों को मिलेगी मुफ्त रजिस्ट्री:ग्वालियर में स्वामित्व अधिकार योजना का अभियान 17 से, 494 गांवों में लगेंगे विशेष शिविर




ग्वालियर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से पूरे प्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के साथ ‘स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना’ की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार इस अभियान को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के 50 लाख और ग्वालियर जिले के 69 हजार 700 हितग्राहियों को उनकी संपत्ति की नि:शुल्क रजिस्ट्री का लाभ दिया जाएगा। उन्हें संपत्ति के पुख्ता दस्तावेज भी दिए जाएंगे। 254 पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविर, शुल्क नहीं तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन हितग्राहियों के पास भू-अधिकार पत्र हैं, उनकी रजिस्ट्री का पूरा खर्च राज्य शासन वहन करेगा और लोगों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। जिले की 254 पंचायतों के अंतर्गत आने वाले 494 गांवों में हर हफ्ते गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में पात्र हितग्राहियों का पंजीयन किया जाएगा। 194 पटवारियों समेत मैदानी अमला तैनात रहेगा अभियान को तेजी से चलाने के लिए 194 पटवारी, तहसीलदार, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक (GRS) और स्थानीय युवाओं को जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक निष्पादन अधिकारी को प्रतिदिन कम से कम 30 से 40 रजिस्ट्री निष्पादित करने का लक्ष्य सौंपा गया है। अभियान की बेहतर प्लानिंग और शेड्यूलिंग के साथ प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *