![]()
उदयपुर में फायरिंग की बढ़ती वारदातों के मद्देनजर अंबामाता थाना पुलिस ने शनिवार देर रात क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर्स के घरों में दबिश दी। आरोपी भनक लगते ही घर से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने घर की तलाश ली। अलमारी, बैग सहित अन्य जगह को चेक किया। साथ ही परिजनों को चेताया कि उनके पास अगर अवैध हथियार हैं तो वे पुलिस को सौंप दें। नहीं तो कड़ा एक्शन होगा। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर हनीफ उर्फ छका, फरदीन उर्फ बुगी और सोहेल उर्फ पोया के घर पर अचानक पहुंचकर दबिश दी थी। जिसके बाद हडकंप मच गया। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सोहेल उर्फ पोया के घर से एक बिना नंबर की बाइक जब्त की है। संभावना है कि बाइक का उपयोग किसी वारदात या फिर फरारी के लिए काम में लिया जाना था। अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार अंबामाता थाना पुलिस ने एक अवैध पिस्टल और 1 जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी हुकम सिंह शेखावत ने बताया कि आरोपी आदिल उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि आदिल नाम का युवक रिंग रोड पिछोला पर पिस्टल लेकर घूम रहा है। जिस पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जहां आदिल जाब्ते को देखते ही भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे डिटेन किया। फिर उसकी तलाश ली तो उसके कब्जे से 1 पिस्टल और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में सामने आया कि उसने यह हथियार खुद की सुरक्षा के लिए अपने सगे भाई अमन हुसैन से लिया था। साथ ही वह हथियार से अपना रुतबा और खौफ पैदा करना चाहता था। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज करते हुए आगे जांच शुरू कर दी है।
Source link
उदयपुर में देर रात तीन हिस्ट्रीशीटर के घर पर दबिश:अवैध हथियार की संभावना पर ली तलाशी, अलमारी, बैगों की चेकिंग के बाद परिजनों को चेताया
