Headlines

कोसी के कटाव में राधा-कृष्ण मंदिर नदी में समाया:सुपौल में घटते-बढ़ते जलस्तर के बीच 24 से ज्यादा घर बहे




सुपौल जिले के किशनपुर प्रखंड की मौजहा पंचायत के वार्ड-3 स्थित सुजानपुर में कोसी नदी का कटाव लगातार कहर बरपा रहा है। रविवार को कटाव की चपेट में आने से राधा-कृष्ण मंदिर भी नदी में समा गया। मंदिर के नदी में विलीन होने का दृश्य देखकर ग्रामीणों में दहशत है। पिछले करीब एक महीने में यहां अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों के घर कटाव की जद में आकर नदी में बह चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि कोसी नदी का जलस्तर फिलहाल सामान्य है। इसके बावजूद जलस्तर घटने के साथ कटाव की रफ्तार तेज हो गई है। जान बच जाना ही सबसे बड़ी राहत – ग्रामीण लगातार जमीन खिसकने से ग्रामीण अपने घरों को सुरक्षित नहीं मान रहे हैं। कई लोग ईंट और एस्बेस्टस से बने घरों को हथौड़े की मदद से खुद तोड़कर सामान निकाल रहे हैं, ताकि कम से कम घरेलू उपयोग की चीजों को बचाया जा सके। ग्रामीण राजेंद्र झा ने बताया कि रात के समय कटाव का खतरा और बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि लोग यहां से जान बचाकर निकल रहे हैं। एक रात में एक घर का पूरा सामान तक नदी में बह गया। सुबह होने पर वहां कुछ भी नहीं बचा। ग्रामीणों का कहना है कि जान बच जाना ही सबसे बड़ी राहत है, अब जो सामान बचा है उसे सुरक्षित निकालने में जुटे हैं। सुरक्षित स्थान पर बसाने की मांग ग्रामीण श्याम झा ने कटाव को लेकर विभागीय लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समय रहते कटावरोधी कार्य नहीं कराया गया, जिसका नतीजा अब सामने है। उनके अनुसार सामने दिख रहा राधा-कृष्ण मंदिर भी कटाव की जद में था और देखते ही देखते नदी में समा गया। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल कटावरोधी कार्य कराने तथा प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर बसाने की मांग की है। 1.41 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज कोसी बराज के कंट्रोल रूम के अनुसार रविवार 13 सितंबर को सुबह 11 बजे बराज से डाउनस्ट्रीम में 1,37,345 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा था। ईस्टर्न कोसी मेन कैनाल में डिस्चार्ज शून्य और वेस्टर्न कोसी मेन कैनाल में 4,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। कुल डिस्चार्ज 1,41,345 क्यूसेक दर्ज किया गया, जो बढ़ने की स्थिति (R) में है। वहीं, इसी समय बराज कंट्रोल स्टेशन पर 99,500 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। DM ने अभियंता और अधिकारियों को दिए निर्देश इधर, सुपौल डीएम सावन ने कहा है कि कटाव रोकने के लिए कटाव रोधी काम को लेकर जल संसाधन विभाग के अभियंता को निर्देश दिए है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *