Headlines

घर की बाउंड्री में उगा रखे थे गांजे के पौधे:सिंगरौली पुलिस की दबिश; 8.20 किलो वजनी 11 पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार




सिंगरौली जिले की चितरंगी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक घर की बाउंड्री से गांजे के हरे पौधे जब्त किए हैं। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह थाना प्रभारी सुधेश तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नौगई सेकंड में एक व्यक्ति ने अपने घर की बाउंड्री के अंदर गांजे के पौधे लगा रखे हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। 8.20 किलो वजनी पौधे जब्त तलाशी के दौरान आरोपी रज्जू उर्फ राजेश्वर केवट (37), निवासी नौगई, के घर की बाउंड्री में गांजे के 11 हरे पौधे मिले। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के नियमों के तहत पौधों को उखड़वाकर जब्त किया। जब्त पौधों का कुल वजन करीब 8 किलो 200 ग्राम है। पुलिस ने इसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपए बताई है। धारा 8 और 20-ए में केस दर्ज थाना प्रभारी सुधेश तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई थी। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 441/2026 दर्ज किया गया है। मामले में धारा 8 और 20-ए एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *