![]()
कोटा में रविवार को फिर धूप खिली हुई है। शनिवार को हुई हल्की बारिश के बाद कोटा में गर्मी और उमस बढ़ गई है। जिससे लोग परेशान है। हालांकि एक सप्ताह बाद कोटा में मानसून गतिविधी एक्टिव हुई है। कोटा में अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं इस सीजन में अब तक 417.1 मिमी बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 13 सितंबर तक औसत 670 मिमी बारिश होती है। मौसम विभाग ने कोटा संभाग में अगले तीन दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार- इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 28% कम बारिश हुई है। ये हैं बांधो की स्थिति
कोटा में बांधों की स्थिति की बात करें तो गांधी सागर में 1300.8 फीट,राणा प्रताप बांध में 1143.38 फीट,जवाहर सागर बांध में 972.3 फीट पानी भरा है। वहीं कोटा बैराज में 852.80 फीट लेवल पर पानी है।
Source link
कोटा में आज सुबह से निकली धूप:शनिवार को रुक-रुककर हुई बारिश के बाद बढ़ी उमस, इस सीजन में अब तक 417.1MM बरसात हुई
