Chandigarh Drug Arrest | Pallsaura Youth Held With Heroin NDPS Case



चंडीगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 32.01 ग्राम हेरोइन/स्मैक के साथ 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पल्लसौरा निवासी अनुज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना सेक्टर-39 में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

.

पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को SI कुलदीप सिंह पुलिस टीम के साथ पल्लसौरा सेक्टर-55 स्थित बीट बॉक्स के पास पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने अनुज कुमार को शक के आधार पर पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 32.01 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास नशे की यह खेप रखने का कोई लाइसेंस या परमिट नहीं था।

पहले भी NDPS केस में हो चुका है गिरफ्तार

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अनुज कुमार के खिलाफ पहले भी NDPS एक्ट का मामला दर्ज है। उसके खिलाफ FIR नंबर 101, दिनांक 19 जून 2026 को धारा 21 और 22 NDPS एक्ट के तहत थाना सेक्टर-39 में केस दर्ज हुआ था। इस मामले में वह 11 अगस्त 2026 को बुड़ैल स्थित मॉडल जेल से बाहर आया था।

5वीं कक्षा तक पढ़ा है आरोपी

पुलिस के अनुसार आरोपी की उम्र 19 साल है और वह पल्लसौरा के सेक्टर-55 में रहता है। उसकी शिक्षा 5वीं कक्षा तक हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *