Headlines

नूंह रैली को लेकर इनेलो का बड़ा दावा:पानीपत में जिलाध्यक्ष ने दिया निमंत्रण; राठी बोले- पिछले सभी रिकॉर्ड टूटेंगे




इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) हरियाणा में अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। पानीपत से इनेलो जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठी ने कहा कि हरियाणा में भाजपा का एकमात्र विकल्प इनेलो है। यह पार्टी लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरती है और इसे 36 बिरादरी का समर्थन हासिल है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोगों को नूंह रैली के लिए निमंत्रण दिया। राठी ने दावा किया कि यह रैली पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी। जिला अध्यक्ष कुलदीप राठी ने हरियाणा की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। मुख्यमंत्री की कोई बात नहीं मान रहा है। वे सिर्फ नाम के मुख्यमंत्री हैं। सभी फैसले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इशारे पर पिछले दरवाजे से होते हैं। राठी ने महंगाई पर भी बात की। उन्होंने कहा कि महंगाई बहुत बढ़ गई है और लोगों को सिर्फ 5 किलो अनाज पर निर्भर रहना पड़ रहा है। शिक्षा मंत्री के बारे कोई गलत बयान नहीं दिया एक सवाल के जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया कि इनेलो सुप्रीमो ने शिक्षा मंत्री के बारे में कोई गलत बयान नहीं दिया था। उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि भाजपा अध्यक्ष उनके सामने एक समाज को निशाना बनाकर बयान दे रही थीं। शिक्षा मंत्री को इसका विरोध करना चाहिए था, लेकिन वे दबाव के कारण अपनी कुर्सी बचाने के लिए विरोध नहीं कर पाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी हरियाणा में एक बिरादरी को निशाना बनाकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है, जो गलत है। समाज ऐसी गलत बात बर्दाश्त नहीं करेगा। इनेलो को बदनाम करने की कोशिश राठी ने यह भी बताया कि भाजपा कुछ चुनिंदा लोगों का इस्तेमाल कर इनेलो को बदनाम करने की कोशिश कर रही है, लेकिन उनकी यह कोशिश कामयाब नहीं होगी। उन्होंने दावा किया कि इनेलो का समर्थन बढ़ता देख दूसरी पार्टियां परेशान हो रही हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में इनेलो सुप्रीमो और राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ही हरियाणा के मुख्यमंत्री बनेंगे। 27 सितंबर को नूंह में रैली इस मौके पर हल्का अध्यक्ष राजेंद्र जागलान ने बताया कि 27 सितंबर को नूंह में होने वाली इनेलो की रैली पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी। उन्होंने कहा कि हलका इसराना से बड़ी संख्या में लोग रैली में पहुंचेंगे। इस दौरान इनेलो के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र घणघस और हेमराज जागलान भी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *