Headlines

24 घंटे बाद मिला कबड्डी खिलाड़ी शिवम का शव:एसडीआरएफ ने सुबह 5:30 बजे शुरू किया था सर्च ऑपरेशन, रायपुर से प्रतियोगिता में शामिल होने आया था, तैरना नहीं आता था




दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र के सेलूद भाटापारा में तांदुला नहर के तेज बहाव में बहे 17 साल के कबड्डी खिलाड़ी शिवम यादव का शव दूसरे दिन सुबह एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। शिवम रायपुर के गुढ़ियारी का रहने वाला था और सेलूद में आयोजित ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने आया था। जानकारी के मुताबिक गुढ़ियारी से कुछ युवक ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने सेलूद पहुंचे थे। प्रतियोगिता के बाद वे सेलूद भाटापारा स्थित नहर के पास गए। इसी दौरान दो युवक तेज बहाव की चपेट में आकर पानी में बहने लगे। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को बचाने की कोशिश की। ग्रामीणों की मदद से एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन शिवम तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद उतई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी तलाश शुरू कराई। 12 सितंबर को दिनभर चला सर्च ऑपरेशन सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ दुर्ग की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। नहर में पानी का स्तर अधिक और बहाव तेज था। टीम ने 12 सितंबर को दिनभर नहर के संभावित हिस्सों में शिवम की तलाश की। एसडीआरएफ जवानों ने पानी के भीतर और नहर के आसपास सघन खोजबीन की, लेकिन शिवम का पता नहीं चला। अंधेरा होने और नहर की स्थिति को देखते हुए रात में सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। सुबह 5:30 बजे फिर शुरू की तलाश 13 सितंबर की सुबह एसडीआरएफ ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने सुबह 5:30 बजे से नहर में संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की। लगातार सर्चिंग के दौरान टीम को सफलता मिली और शिवम का शव नहर से बरामद कर लिया गया। शव को पानी से बाहर निकालकर उतई पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस करेगी पंचनामा और आगे की कार्रवाई शिवम यादव रायपुर के गुढ़ियारी का रहने वाला था और कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने अपने साथियों के साथ सेलूद आया था। शव मिलने के बाद पुलिस ने पंचनामा और अन्य वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई उतई थाना पुलिस कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *