Headlines

रामपुर में चिट्टा मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार:फोन पर मुख्य आरोपी से था संपर्क; सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस




रामपुर पुलिस ने 20.630 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रिंस ठाकुर (20) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ऊना जिले के अम्ब का रहने वाला है और फिलहाल रामपुर में रह रहा था। पुलिस ने उसे 12 सितंबर को गिरफ्तार किया। अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर को रामपुर थाना पुलिस ने ल्हासा रेन शेल्टर के पास कार्रवाई करते हुए लुधियाना, पंजाब निवासी शिवम कुमार नर (28) को पकड़ा था। तलाशी के दौरान उसके पास से 20.630 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई थी। इस संबंध में रामपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी मामले की जांच के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की और नशे की सप्लाई के बैकवर्ड लिंक को खंगाला। जांच में सामने आया कि प्रिंस ठाकुर फोन के जरिए शिवम कुमार के लगातार संपर्क में था। पुलिस के मुताबिक, प्रिंस मादक पदार्थ खरीदने और उसकी व्यवस्था करने में उसकी मदद करता था। जांच के दौरान मिले तथ्यों और सबूतों के आधार पर पुलिस ने प्रिंस की मामले में भूमिका पाई। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *