Headlines

कोलकाता से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो फ्लाइट जयपुर डायवर्ट:खराब मौसम के चलते लिया गया फैसला; फ्लाइट की जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग




कोलकाता से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो की फ्लाइट को खराब मौसम के कारण जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट संख्या 6E 874 को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन चंडीगढ़ में तेज बारिश और मौसम खराब होने के चलते पायलट ने इसे जयपुर की ओर मोड़ दिया। जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की दोपहर 3:23 बजे सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। जानकारी के अनुसार, इंडिगो की यह फ्लाइट कोलकाता से सुबह 11:38 बजे रवाना हुई थी। निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक इसे दोपहर करीब 2 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचना था। इसी दौरान चंडीगढ़ में मौसम खराब हो गया और तेज बारिश होने लगी। एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए मौसम अनुकूल नहीं होने के कारण फ्लाइट को चंडीगढ़ लाने के बजाय जयपुर डायवर्ट करने का फैसला लिया गया। जयपुर में कराई गई सुरक्षित लैंडिंग मौसम की स्थिति को देखते हुए फ्लाइट को जयपुर ले जाया गया। वहां विमान की 3:23 बजे सुरक्षित लैंडिंग हुई। फिलहाल यात्रियों को लेकर आगे की व्यवस्था और फ्लाइट को चंडीगढ़ कब लाया जाएगा, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। छुट्टी का दिन, बड़ी संख्या में यात्री होने की संभावना इंडिगो की इस तरह की फ्लाइट में विमान के मॉडल के अनुसार आमतौर पर 180 से 230 यात्रियों के बैठने की क्षमता हो सकती है। रविवार और छुट्टी का दिन होने के कारण फ्लाइट में यात्रियों की संख्या काफी अधिक होने की संभावना है। हालांकि, फ्लाइट में कुल कितने यात्री सवार थे, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। फ्लाइट के जयपुर डायवर्ट होने के कारण चंडीगढ़ पहुंचने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों को अब आगे की उड़ान या अन्य व्यवस्था के बारे में एयरलाइन की ओर से जानकारी का इंतजार है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *