Headlines

हिंदी की मिठास ने स्कूल में बांधा समां




बोकारो | डीवाई पाटिल इंटरनेशनल स्कूल बोकारो में गणेश चतुर्थी एवं हिंदी दिवस के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। शुभारंभ विघ्नहर्ता भगवान गणेश की वंदना से हुआ। विद्यार्थियों के सामूहिक गायन और मनमोहक गणपति वंदन नृत्य ने माहौल भक्तिमय बना दिया। कक्षा 9 के अभिषेक कुमार ने हिंदी के महत्व पर विचार प्रस्तुत किए। वहीं, कक्षा दो की विजय लक्ष्मी और कक्षा तीन की प्रतिभा एंजेल ने हिंदी की गरिमा एवं मधुरता से ओत-प्रोत कविताओं की प्रस्तुति दी। प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार ने सभी को शुभकामनाएं दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *