![]()
पलवल जिले के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहीन में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाली होशियार छात्राओं को इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मौजूद शिक्षाविदों और टीचरों ने छात्राओं का हौसला बढ़ाया और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह का मुख्य आकर्षण स्कूल के प्रवक्ता जगतराज का प्रेरणा देने वाला कदम रहा। उन्होंने इतिहास और सामाजिक अध्ययन विषय में 100 में से 100 अंक लाने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की आठ होशियार छात्राओं को अपनी कमाई से 10-10 ग्राम के चांदी के सिक्के इनाम में दिए। गुरुओं से प्रेरणा लेते रहना चाहिए समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि जीवन में सफलता वही पाता है, जो पूरी लगन से टीचरों की बात मानता है, इसलिए विद्यार्थियों को हमेशा अपने गुरुओं से प्रेरणा लेते रहना चाहिए। एसएमसी प्रधान मास्टर राजवीर सिंह ने स्कूल में पढ़ाई का अच्छा माहौल बनाने के लिए सभी शिक्षकों का धन्यवाद किया और उन्हें सम्मानित किया। सबसे अच्छे टीचर सेवाएं दे रहे अभिभावक संघ के प्रधान बाबू जवाहर सिंह ने गर्व से कहा कि उनके कन्या विद्यालय में देश के सबसे अच्छे टीचर सेवाएं दे रहे हैं, जिन पर पूरे इलाके को गर्व है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अनोखे अंदाज में ग्रीटिंग्स के जरिए अपने-अपने शिक्षकों के गुणों की तारीफ की और उनका आशीर्वाद लिया।
Source link
100% नंबर लाने वाली छात्राओं को चांदी के सिक्के मिले:बहीन कन्या स्कूल में प्रतिभाओं का सम्मान, टीचरों ने दिया सफलता का मंत्र
