Headlines

समस्तीपुर में निकाला प्रतिरोध मार्च, फूंका पुतला:एक सप्ताह पहले जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला, बिजली गुल; 1 हजार परिवार को पानी का संकट




समस्तीपुर में रविवार को भाकपा-माले के बैनर तले प्रतिरोध मार्च निकाला गया। आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता का पुतला फूंका। ग्रामीण जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने के साथ 63 केवी के ट्रांसफार्मर की जगह 100 केवी का ट्रासफार्मर लगाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि बिजली की अनियमित आपूर्ति और ट्रांसफार्मर जलने के कारण करीब एक सप्ताह से गांव में बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है। इससे नल-जल योजना भी ठप हो गई है। लोगों को पेयजल, नहाने और कपड़े धोने के लिए पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। करीब एक हजार परिवारों के सामने पेयजल समेत अन्य घरेलू जरूरतों के लिए पानी का संकट है। मामला उजियारपुर प्रखंड के मुरियारो गांव की है। अधिकारी वार्डों की उपेक्षा कर रहे हैं प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व अमरजीत पासवान ने किया। प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले के वरिष्ठ नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि मुरियारो पंचायत के वार्ड संख्या 12 और 15 दलित एवं महादलित बहुल वार्ड हैं। इसके कारण जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से भी इन वार्डों की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर जला हुआ है, लेकिन अब तक उसे बदला नहीं गया है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। रात में अंधेरे और दिन में भीषण गर्मी के बीच लोग रहने को मजबूर हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने से नल-जल व्यवस्था भी ठप हो गई है। तीन दिन में ट्रांसफार्मर नहीं बदला तो एसएच जाम की चेतावनी प्रतिरोध सभा में भाकपा-माले नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों के अंदर जले हुए ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया तो समस्तीपुर-रोसड़ा एसएच को अनिश्चितकाल के लिए जाम कर दिया जाएगा। नेताओं ने कहा कि बिजली संकट से उत्पन्न लोगों की परेशानी के लिए बिजली विभाग जिम्मेदार होगा। प्रदर्शन में खेग्रामस के प्रखंड सचिव धनंजय प्रकाश, विपिन पासवान, राज कुमार पासवान, सुजीत पंडित, कुंदन कुमार पासवान, खुशबू खातून, गुड़िया खातून, मो. ताजुद्दीन खान, सीता देवी, प्रमिला देवी, अमेरिका देवी समेत अन्य लोग मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *