Headlines

किशोरी से बाजरे के खेत में दुष्कर्म का आरोप:एटा में आरोपी की तलाश, खेलने के बहाने बहला-फुसलाकर लेकर गया




एटा के एक गांव में 10 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, गांव के ही 16 वर्षीय किशोर पर वारदात को अंजाम देने का आरोप है। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र का है। खेलने के बहाने खेत में ले जाने का आरोप आरोप है कि रविवार सुबह करीब 8 बजे किशोरी को खेलने के बहाने बहला-फुसलाकर बाजरे के खेत में ले जाया गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद घबराई हुई किशोरी घर पहुंची। मां के पूछने पर उसने पूरी घटना बताई। परिजनों ने तत्काल कोतवाली देहात पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य घटनास्थल पर पहुंची फील्ड यूनिट की टीम ने बाजरे के खेत से साक्ष्य जुटाए और जरूरी नमूने लिए। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण भी कराया है। चौकी इंचार्ज अभिषेक वत्सल ने बताया कि घटना रविवार सुबह करीब 8 बजे की है। पुलिस के गांव पहुंचने पर आरोपी की उम्र 15-16 वर्ष के आसपास सामने आई है। उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित सीओ कृतिका सिंह ने बताया कि 10 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही 16 वर्षीय किशोर पर दुष्कर्म का आरोप है। लिखित शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *