![]()
राजगढ़ जिले के जीरापुर और माचलपुर इलाके में दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर दुग्ध उत्पादक किसानों ने रविवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के पहले ही दिन दूध की सप्लाई पर असर दिखाई दिया। जीरापुर में गांव से दूध लेकर शहर बेचने पहुंचे विक्रेताओं का संघ के लोगों ने विरोध किया। इस दौरान सड़क पर दूध बहाया गया। दूध लेकर पहुंचे विक्रेताओं पर प्रति व्यक्ति 2,100 रुपए का जुर्माना लगाया गया। दूध उत्पादक किसानों की मुख्य मांग है कि दूध का फैट रेट बढ़ाकर 12 रुपए प्रति फैट किया जाए। इसके अलावा खुदरा दूध की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर करने की मांग की गई है। किसानों का कहना है कि पशु आहार, खल, चोकर, दाना और हरे चारे के दाम बढ़ गए हैं। पशुओं की दवाइयों और देखभाल पर होने वाला खर्च भी बढ़ा है। ऐसे में मौजूदा दूध दर पर लागत निकालना मुश्किल हो रहा है। गांव से दूध लेकर पहुंचे विक्रेताओं का विरोध हड़ताल के पहले दिन जीरापुर में कुछ विक्रेता गांव से दूध लेकर शहर पहुंचे। संघ से जुड़े लोगों ने उनका विरोध किया। विरोध के दौरान सड़क पर दूध बहाकर नाराजगी जताई गई। दूध लेकर शहर पहुंचे विक्रेताओं पर 2,100-2,100 रुपए का जुर्माना लगाया गया। किसानों ने मांगें पूरी होने तक दूध की सप्लाई बंद रखने का फैसला किया है। इससे जीरापुर और माचलपुर में दूध की उपलब्धता प्रभावित होने लगी है। रोजाना दूध लेने वाले परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिलावट और कालाबाजारी पर कार्रवाई की मांग किसानों ने प्रशासन से दूध में मिलावट और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि लागत बढ़ने के बावजूद पशुपालक कम दर पर दूध बेचने को मजबूर हैं। ऐसे में मिलावट और कालाबाजारी पर रोक लगाना जरूरी है। सोमवार से और सख्ती की चेतावनी संघ ने चेतावनी दी है कि सोमवार से यदि कोई व्यक्ति गांव से दूध लेकर जीरापुर या माचलपुर में बेचने पहुंचा तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल लंबी चलने पर दोनों क्षेत्रों में दूध की उपलब्धता पर और असर पड़ सकता है।
Source link
जीरापुर में दूध के दाम बढ़ाने को लेकर हड़ताल:₹100 प्रति लीटर और ₹12 फैट करने की मांग, सड़कों पर बहा दिया दूध; ₹2100 जुर्माना लगाया
