Headlines

हिमाचल में मानसून सीजन में 300 मौतें:1683 करोड़ की संपत्ति तबाह, 19 सितंबर तक जारी रहेगी हल्की बारिश, 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान




हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन में बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड से जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। एक जून से 13 सितंबर तक 300 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा 180 मौतें सड़क हादसों में हुईं। वहीं, लैंडस्लाइड से 18, पानी में डूबने से 13 और फ्लैश फ्लड में एक व्यक्ति की जान गई। मानसून के दौरान बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से प्रदेश में 1683 करोड़ रुपए की सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। इसमें अकेले लोक निर्माण विभाग (PWD) को करीब 1231 करोड़ रुपए की क्षति हुई है। प्रदेश में 129 घर पूरी तरह जमींदोज और 502 घरों को आंशिक नुकसान आंका गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- प्रदेश में अभी मानसून पूरी तरह सक्रिय है। इसकी विदाई में अभी डेढ़ से दो सप्ताह लग सकते है। राज्य में 19 सितंबर तक ज्यादातर भागों में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, फिलहाल किसी भी जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 16 सितंबर को ज्यादा सक्रिय होगा मानसून 16 सितंबर को चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। अगले एक सप्ताह के दौरान भी प्रदेश में बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान है। आज बादल, कई जगह बूंदाबांदी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। निचले और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश और बादलों के असर से अगले 4-5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है। फिलहाल प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। 24 घंटे में कई जगह तेज बारिश बीते 24 घंटे के दौरान भी प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण राज्य में 71 सड़कें और 24 पेयजल योजनाएं बंद हैं। सीजन में 11% कम बारिश इस मानसून सीजन में हिमाचल में अब तक सामान्य से 11% कम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह के दौरान भी प्रदेश में बारिश सामान्य से कम रहने का पूर्वानुमान जताया है। इसके बावजूद अलग-अलग दिनों में कई क्षेत्रों में बारिश का दौर बना रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *