Headlines

Bareilly News Today | Cattle Genomics Summit, Army Recruitment, Ganesh Chaturthi



बरेली शहर में आज का दिन राजनीतिक गतिविधियों, सेना भर्ती और धार्मिक आयोजनों से भरा रहने वाला है। अगर आप आज घर से बाहर निकल रहे हैं या शहर की गतिविधियों में शामिल होना चाहते हैं, तो दैनिक भास्कर की इस खास रिपोर्ट में पढ़ें आज दिनभर की पूरी अपडेट:

.

1. कैटल जीनोमिक्स समिट में पहुंचेंगे MP के डिप्टी सीएम

बरेली में आज ‘Cattle Genomics Summit 2026’ का आयोजन बीएल एग्रो (BL Agro) की ओर से किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला शामिल हो रहे हैं। यह कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा। समिट में पशुधन और जीनोमिक्स से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।

2. जाट रेजीमेंट सेंटर में अग्निवीर भर्ती रैली आज से शुरू

बरेली के जाट रेजीमेंट सेंटर (JRC) में आज 14 सितंबर से अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 25 सितंबर तक लगातार चलेगी। सेना द्वारा जिलेवार और तहसीलवार भर्ती शेड्यूल तैयार किया गया है। इस दौरान अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल और ट्रेड्समैन पदों के लिए युवाओं का शारीरिक और मानसिक परीक्षण किया जाएगा। सुबह से ही भर्ती स्थल पर हजारों युवाओं की भीड़ उमड़ रही है। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सेंटर और आसपास कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

3. शहरभर में गणेशोत्सव की धूम, कलशयात्रा और मूर्ति स्थापना आज

बरेली में गणेश चतुर्थी उत्सव की शुरुआत भक्तिमय माहौल में हो रही है। शहर के अलग-अलग मंदिरों और पंडालों में आज गणपति बप्पा की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी:

सीबीगंज शिव मंदिर: सुबह 7:00 बजे मूर्ति स्थापना होगी, जिसके बाद शाम 6:30 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

हनुमान मंदिर: दोपहर 1:30 बजे से भव्य श्री गणेश शोभायात्रा निकाली जाएगी।

दुर्गाजी धाम मंदिर (बिहारीपुर खत्रियान): दोपहर 2:00 बजे शोभायात्रा निकलेगी और शाम 6:00 बजे मूर्ति स्थापना होगी।

नीलकंठ मंदिर: शाम 6:00 बजे नीलकंठ मंदिर से भव्य कलशयात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद शील चौराहे पर गणपति की मूर्ति स्थापित की जाएगी।

अन्य प्रमुख स्थान: आलमगिरीगंज स्थित बाबूराम धर्मशाला और कटरा मानराय के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में शाम 6:00 बजे, जबकि शाहबाद स्थित श्री विभूतिनाथ मंदिर में शाम 7:00 बजे मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम रखा गया है।

4. कथा विश्राम पर हवन, संकीर्तन और धार्मिक आयोजन

शहर के अन्य धार्मिक स्थलों पर भी आज विशेष पूजा-अर्चना और संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है:

श्री बांके बिहारी मंदिर: श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम अवसर पर सुबह 10:00 बजे से महाहवन होगा। इसके बाद शाम 7:30 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

श्री हरि मंदिर (मॉडल टाउन): रात 8:00 बजे से श्री हरिनाम संकीर्तन का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरि भजन में लीन होंगे।

5. स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन ट्रायल और कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन

खेल और प्रशासनिक गतिविधियों के लिहाज से भी आज का दिन महत्वपूर्ण है:

बैडमिंटन ट्रायल: स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए मंडल स्तरीय ट्रायल दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। इसमें मंडल के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

व्यापारियों का प्रदर्शन: प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल समिति की ओर से अपनी विभिन्न स्थानीय मांगों को लेकर सुबह 11:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *