![]()
देश की नामी फार्मास्यूटिकल कंपनी में नौकरी, करीब 90 लाख रुपए का पैकेज और उसी हिसाब से लाइफस्टाइल। बेटी की पढ़ाई भी महंगे स्कूल में चल रही थी। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन एक दिन मोहित निझावन ने नौकरी छोड़कर अपना बिजनेस शुरू करने का फैसला किया। परिवार में पहले किसी का बिजनेस से कोई लेना-देना नहीं था। ऐसे में शुरुआत से ही सफर आसान नहीं था। जिस व्यक्ति के साथ साझेदारी में बिजनेस शुरू किया, उसी से धोखा मिला और करीब 80 लाख रुपए का नुकसान हो गया। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। अपने पीएफ के 30 हजार रुपए, तीन रैक और कुछ ट्रे से माइक्रोग्रीन्स यानी छोटी साग-पत्तियों की वर्टिकल फार्मिंग शुरू की। आज चार साल बाद इसी काम से उन्होंने करोड़ों रुपए का कारोबार खड़ा कर लिया है। यह कहानी चंडीगढ़ के मोहित निझावन की है। आज उनकी अपनी कंपनी है और 25 राज्यों में नेटवर्क है। उनके कारोबार से 5 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल रहा है। अब पढ़िए 90 लाख के पैकेज वाली नौकरी छोड़ने से लेकर करोड़ों का कारोबार खड़ा करने तक की पूरी कहानी… मोहित निझावन की फार्मर बनने की कहानी… 7 मई 2022 को कंपनी शुरू की, आज 25 लोकेशन
मोहित ने 7 मई 2022 को कंपनी की शुरुआत की। आज उनकी 25 लोकेशन हैं, जहां माइक्रोग्रीन्स के छोटे-छोटे फार्म संचालित किए जा रहे हैं। इन फार्म का आकार करीब 50 से 500 वर्ग गज तक है। कंपनी आसपास के शहरों के लोगों को माइक्रोग्रीन्स उपलब्ध कराती है। मोहित ने बतााय कि किचन गार्डन में पैदा होने वाली सब्जी और मंडी से खरीदी गई सब्जी के स्वाद में जमीन-आसमान का अंतर होता है। उनकी कंपनी कटी हुई सब्जियां नहीं, बल्कि लाइव सब्जियां उपलब्ध कराती है।
Source link
90 लाख की नौकरी छोड़ी, 80 लाख गंवाए:चंडीगढ़ में PF निकालकर शुरू की माइक्रोग्रीन्स फार्मिंग, अब करोड़ों का टर्नओवर, पढ़िए पूरी कहानी
