![]()
कोडरमा घाटी स्थित मेघातरी काली मंडा के पास रविवार देर रात करीब 12 बजे दो ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। वहीं, दूसरे ट्रेलर में सवार एक व्यक्ति केबिन में काफी देर तक फंसा रहा। घटना के बाद दोनों ट्रेलर सड़क किनारे जाकर रुक गए। हादसे की सूचना मिलते ही कोडरमा घाटी की हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य सागर कुमार गिरी भी अपने साथियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस की मदद की। पीछे चल रहे ट्रेलर का ब्रेक फेल, आगे वाले से टकराया जानकारी के अनुसार, दोनों ट्रेलर रांची की ओर से आ रहे थे। कोडरमा होते हुए बिहार जा रहे थे। कोडरमा घाटी में दोनों ट्रेलर एक-दूसरे के आगे-पीछे चल रहे थे। मेघातरी के पास ढलान वाली सड़क पर पीछे चल रहे ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल हो गया। चालक ने ट्रेलर को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन वह आगे चल रहे ट्रेलर के केबिन से जा टकराया। टक्कर के दौरान आगे वाले ट्रेलर का चालक केबिन में फंस गया। हादसा इतना भयावह था कि उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया। शरीर का एक हिस्सा पीछे से टकराने वाले टेलर के केबिन में फंसकर आगे की ओर गिर गया, जबकि दूसरा हिस्सा केबिन में ही रह गया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल पहुंचाए गए मृतक और घायल स्थानीय लोगों के मुताबिक टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के दुकानदारों और गहरी नींद में सो रहे लोगों की नींद खुल गई। लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद राहत-बचाव कार्य किया। मृतक व घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। फिलहाल मृतक और घायल की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी में पीछे चल रहे ट्रेलर का ब्रेक फेल होना हादसे की वजह बताई जा रही है।
Source link
कोडरमा घाटी में ब्रेक फेल होने से दो ट्रेलर भिड़े:एक ट्रेलर चालक का शरीर दो हिस्से में बंटा, दूसरे का केबिन में फंसा, घायल इलाजरत
