![]()
पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है। मानसून एक्टिव होने से पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी व उमस से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी राज्य में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ में भी आंशिक बादल छाए रहेंगे, एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछार के आसार हैं। हालांकि अधिकतम तापमान में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं है। लेकिन अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान 37.5 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज (सोमवार को) 16 जिलों में बारिश की संभावना है। इस दौरान दो जिलों गुरदासपुर व पठानकोट में कुछ स्थानों पर भारी बारिश व गरज-चमक का अलर्ट है। इसके अलावा पठानकोट, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रोपड़ और मोहाली में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश। तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
मानसून ट्रफ सक्रिय, पश्चिमी विक्षोभ भी प्रभावी मानसून ट्रफ इस समय राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। इन दोनों मौसमी सिस्टम के प्रभाव से पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम में बदलाव रहेगा और कई जगह बारिश व गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
डैम खतरे के निशान से नीचे भाखड़ा बांध में जलस्तर 1644.09 फीट है। इसका फुल रिजर्वायर लेवल यानी अधिकतम निर्धारित जलस्तर 1680 फीट है। बांध में इस समय 26,455 क्यूसेक पानी आ रहा है, जबकि 26,098 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। यानी भाखड़ा का जलस्तर डेजर लेवल से 35.91 फीट नीचे है।पोंग बांध का जलस्तर 1372.35 फीट है। इसका फुल रिजर्वायर लेवल 1400 फीट है। इसमें 19,305 क्यूसेक पानी आ रहा है, जबकि 17,662 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। पोंग का जलस्तर डेजर लेवल से 27.65 फीट नीचे है।
Source link
पंजाब के 16 जिलों में आज बारिश की संभावना:तापमान सामान्य के करीब, डैम खतरे के निशान से नीचे, 17 सितंबर तक अलर्ट
