Headlines

कजरी तीज पर 15 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक:गोंडा में 3 लाख से ज्यादा अभी भी लाइनों में, विधायक प्रतीक भूषण ने 35 किमी पैदल चलकर चढ़ाया जल




गोंडा में कजरी तीज पर प्रदेश के सबसे बड़े मेलों में शामिल कजरी तीज मेले में सोमवार देर रात से आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रात 12 बजे से मंगलवार तड़के 4 बजे तक 13 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। एशिया के सबसे ऊंचे शिवलिंग वाले बाबा पृथ्वीनाथ मंदिर और ऐतिहासिक दुःखहरण नाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जिले के अन्य प्रमुख शिवालयों—बाबा कारोहानाथ, बालेश्वर नाथ और बरखंडी नाथ—में भी करीब 2 लाख श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाया। वहीं, 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अभी भी दुःखहरण नाथ और बाबा पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए कतारों में लगे हैं। 35 किमी पैदल चलकर विधायक ने किया जलाभिषेक जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु करीब 35 किलोमीटर पैदल चलकर दुःखहरण नाथ मंदिर और 45 किलोमीटर की दूरी तय कर बाबा पृथ्वीनाथ मंदिर पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालु धीरे-धीरे मंदिरों में प्रवेश कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद ले रहे हैं। सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने भी 35 किलोमीटर पैदल चलकर करनैलगंज के सरयू घाट से दुःखहरण नाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। उन्होंने अपने पिता बृजभूषण शरण सिंह के दोबारा सांसद बनने की कामना की। 3 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन से निगरानी कजरी तीज मेले को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए गोरखपुर जोन के 3 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। ड्रोन कैमरों से भी मेला क्षेत्र और प्रमुख रास्तों पर निगरानी रखी जा रही है। जिला मुख्यालय स्थित दुःखहरण नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाल बहादुर शास्त्री चौराहे से मंदिर तक 20 से अधिक होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। यहां श्रद्धालुओं को कुछ देर रोकने के बाद अंतराल पर जलाभिषेक के लिए आगे भेजा जा रहा है। श्रद्धालुओं की भीड़ से टूटी बैरिकेडिंग, रस्सी से बनाया वैकल्पिक घेरा देर रात करीब 2 बजे एलबीएस चौराहे से मंदिर के बीच गुरु नानक पुलिस चौकी के पास श्रद्धालुओं की भीड़ के दबाव से करीब 10 फीट लंबी बल्ली टूटकर गिर गई। इससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल रस्सी लगाकर बैरिकेडिंग की और श्रद्धालुओं को सावधानी से आगे बढ़ने की चेतावनी दी। बैरिकेडिंग की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए 2 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। इसके अलावा यूपी अपराध निरोधक समिति गोंडा, सिविल डिफेंस और स्काउट गाइड की टीमें भी श्रद्धालुओं की मदद और व्यवस्था संभालने में जुटी हैं। अब देखिए श्रद्धालुओं की 8 तस्वीरें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *