Headlines

बिजली डिमांड बनी पीएसपीसीएल के लिए मुसीबत:आज डिमांड फिर 16450 मेगावाट के पार, जनरेशन 5743 मेगावाट; उद्यमियों का लुधियायना और कांग्रेस का पटियाला में धरना




पंजाब में बिजली की डिमांड लगातार 16 हजार मेगावाट के पार बनी है, जिससे पंजाब में बिजली संकट पैदा हो गया। बिजली डिमांड को पूरा करने के लिए पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड इस समय अलग-अलग स्रोतों से अधिकतम स्तर पर बिजली पैदा करवा रहा है। इसके बावजूद पंजाब में बिजली की कुल जनरेशन 5743 मेगावाट तक ही पहुंची है। पिछले दिनों के मुकाबले पंजाब में बिजली की जनरेशन तो बढ़ी लेकिन डिमांड कम नहीं हो रही है। डिमांड पूरी करने के लिए पीएसपीसीएल को सीधे-सीधे केंद्रीय पूल पर निर्भर रहना पड़ रहा है। जिससे बिजली कट अभी भी लग रहे हैं। लगातार अघोषित बिजली कटों से परेशान लुधियाना के डाइंग उद्यमियों ने आज चंडीगढ़ रोड के वर्धमान चौक में धरना देने का ऐलान किया है, वहीं दूसरी तरफ बिजली कटों को लेकर कांग्रेस ने पटियाला में पीएसपीसीएल मुख्यालय के बाहर धरना देना है। पंजाब में बिजली उत्पादन कहां कहां से कितना हो रहा है जानिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *