Headlines

17 सितंबर को महेंद्रगढ़ आएंगे सीएम सैनी:लाडो लक्ष्मी योजना में आय सीमा बढ़ाने की कर सकते हैं घोषणा, विश्वकर्मा जयंती समारोह में होंगे शामिल




महेंद्रगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 सितंबर को खेल स्टेडियम में आयोजित भगवान विश्वकर्मा जयंती के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस दौरान वे सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम में वीर गाथा और सैन्य सम्मान की शुरुआत करेंगे। साथ ही दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की आय सीमा का विस्तार भी करेंगे। मुख्यमंत्री कैंची चौक पर महाराजा शूर सैनी की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। डीसी और एसपी ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा सोमवार को उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सहित कई विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समारोह स्थल से दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की आय सीमा का विस्तार करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में पीने के पानी की सही व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही काफी संख्या में शौचालय भी होने चाहिए, ताकि आम नागरिकों को कोई परेशानी न हो। वीआईपी और आमजन के लिए अलग-अलग गेट बनाए जाएंगे डीसी ने कहा कि गर्मी को देखते हुए पंडाल में पीने के पानी, कूलर, पंखों और सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। पंडाल में वीआईपी, मीडिया, आमजन और महिलाओं के बैठने के लिए अलग-अलग जोन बनाए गए हैं, ताकि रैली स्थल पर किसी तरह की असुविधा न हो। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रैली स्थल पर पहुंचने के लिए वीआईपी और आमजन के लिए अलग-अलग गेट बनाए जाएंगे। इस दौरान एडीसी तरुण पावरिया, एसडीएम योगेश सैनी, डीएमसी रणबीर सिंह, एसडीएम उदय सिंह, एसडीएम डॉ. जितेंद्र, एसडीएम गुरविंदर सिंह सहित कई विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *