![]()
नागौर नगर परिषद के 60 वार्डों में निर्दलीयों ने सबसे ज्यादा 23 सीटें जीतकर बढ़त बनाई है। भाजपा ने 21, कांग्रेस ने 15 और RLP ने 1 वार्ड जीता। वोटों के अंतर की बात करें तो वार्ड 60 में निर्दलीय गोविन्द कड़वा ने सबसे बड़ी 926 वोटों से जीत दर्ज की, जबकि वार्ड 25 में यासीन ने सिर्फ 4 वोटों से मुकाबला जीता, जो सबसे कम अंतर की जीत रही। सबसे ज्यादा वोट पाने वाले प्रत्याशियों में वार्ड 31 से भाजपा की रुकमा को 1391 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के मोहम्मद सरीफ कुरैशी को 1202 और निर्दलीय गोविन्द कड़वा को 1120 वोट मिले। यानी सीटों के लिहाज से निर्दलीय सबसे आगे रहे, जबकि कई बड़े वोट अंतर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के नाम भी रहे। पढ़ें… जीतने वाले प्रत्याशियों के प्रोफाइल
— पढ़ें चुनाव की ये खबरें … नागौर में 23 निर्दलीय तय करेंगे सभापति का समीकरण:भाजपा के बड़े चेहरे हारे; बाड़ेबंदी में 7 से ज्यादा निर्दलीय, कांग्रेस से भी रेस में नागौर में निर्दलीय के सामने दो पूर्व सभापति हारीं:मामा के विरोध के बाद भी भांजा जीता; 23 निर्दलीय तय करेंगे बोर्ड का गणित नागौर में सबसे ज्यादा मूंडवा में 84.58% वोटिंग:फर्जी मतदान के विवाद में दो जगह मारपीट-पथराव, EVM खराब होने से 50 मिनट वोटिंग रुकी
Source link
