Headlines

प्रेम नगर में बुजुर्ग महिला से पर्स छीना, VIDEO:शोर मचाने पर लोगों ने बाइक सवारों को पकड़ा, पुलिस के हवाले किया




सतना के प्रेम नगर इलाके में सोमवार शाम पैदल घर जा रही बुजुर्ग महिला से पर्स झपटने की घटना सामने आई। बाइक सवार दो युवक महिला के पास पहुंचे और बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पर्स झपट लिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दोनों का पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें बाइक सवार दो युवक महिला के पास पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। बाइक चला रहा युवक आगे बढ़ता है, जबकि उसके पीछे बैठा युवक महिला का पर्स झपटता हुआ नजर आता है। इसके बाद दोनों बाइक से भागते दिखाई देते हैं। महिला के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग उनके पीछे दौड़ पड़े और दोनों युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने दोनों की पिटाई की और उन्हें कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। झाड़ियों से पर्स बरामद बताया जा रहा है कि पकड़े जाने से पहले पर्स से रुपए निकालकर उसे झाड़ियों में फेंक दिया गया था। स्थानीय लोगों ने झाड़ियों से पर्स बरामद किया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। महिला के पर्स में कितनी नकदी और अन्य सामान था, इसकी जानकारी जांच के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी घटना की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *