![]()
लखनऊ विश्वविद्यालय के उमा कृष्ण अवस्थी सभागार में सोमवार को हिंदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर संस्कृतिकी के प्रश्नोत्तरी क्लब तथ्यम ने दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसका मकसद छात्रों में हिंदी भाषा, साहित्य और भारतीय ज्ञान-परंपरा के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देना था। पहले हिंदी दिवस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्रों ने हिंदी भाषा, साहित्य, इतिहास और संस्कृति से जुड़े सवालों के जवाब दिए। प्रतियोगिता में मृत्युंजय विक्रम सिंह पहले, आदेश श्रीवास्तव दूसरे और श्रीष शुक्ल तीसरे स्थान पर रहे। सामान्य ज्ञान, करेंट अफेयर्स पर सवाल पूछे गए इसके बाद यूजी फ्रेशर्स प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें नए स्नातक छात्रों ने जोश के साथ हिस्सा लिया। उनसे सामान्य ज्ञान, करेंट अफेयर्स और अलग-अलग विषयों से जुड़े सवाल पूछे गए। अमितांश सक्सेना ने पहला स्थान पाया। अंशादित्य प्रताप सिंह और सार्थक मिश्रा संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर रहे, जबकि नमिता पटेल और अनघ पांडेय को तीसरा स्थान मिला। हिंदी के महत्व और उसे बचाने की जरूरत पर चर्चा की संस्कृतिकी की निदेशक डॉ. अंचल श्रीवास्तव ने छात्रों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने उन्हें हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। हिंदी विभाग की प्रोफेसर डॉ. ममता तिवारी ने हिंदी के महत्व और उसे बचाने की जरूरत पर बात की। इस मौके पर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
Source link
लखनऊ विश्वविद्यालय में हिंदी दिवस पर दो प्रतियोगिताएं हुईं:छात्रों ने हिंदी भाषा, साहित्य, इतिहास और संस्कृति से जुड़े सवालों के जवाब दिए
