![]()
पानीपत के इसराना में सोमवार को कांग्रेस की ओर से ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। यह सम्मेलन ब्लॉक अध्यक्ष रंजीत रोड के समर्थन में था। रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कांग्रेस के इसराना से पूर्व विधायक बलबीर सिंह वाल्मीकि ने किया था। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने केंद्र सरकार के 12 साल के भाजपा शासन की तुलना कांग्रेस के 10 साल के शासन से की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के समय देश में विकास तेज था, लेकिन भाजपा ने इसे खत्म कर दिया। हुड्डा ने बताया कि 2014 में जब कांग्रेस ने सत्ता छोड़ी थी, तब देश पर 55 हजार करोड़ रुपए का कर्ज था। भाजपा के 12 साल के कार्यकाल में यह कर्ज बढ़कर 2 लाख 12 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है। कांग्रेस शासन काल के विकास कार्यों का जिक्र उन्होंने हरियाणा में कांग्रेस शासन के दौरान यूनिवर्सिटी और बिजली प्लांट जैसे कई विकास कार्यों का जिक्र किया। वहीं, भाजपा के कार्यकाल में लाखों स्कूल बंद होने और कोई नई यूनिवर्सिटी या मेडिकल सुविधा न बनने का आरोप लगाया। हुड्डा ने कहा कि 2024 में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार आ रही थी, लेकिन भाजपा ने साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपनाकर चुनाव आयोग और प्रशासन की मदद से सरकार बनाई। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की गलत नीतियों से जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है और अब जाति-धर्म की राजनीति का कोई स्थान नहीं है। केंद्र ने हरियाणा को पीछे धकेला, गुजरात को आगे किया : दीपेंद्र दीपेंद्र हुड्डा ने खेलों को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश में सबसे ज्यादा मेडल लाता है। लेकिन आने वाले एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स गुजरात को दिए जा रहे हैं, जबकि गुजरात में एक भी खिलाड़ी मौजूद नहीं है। हुड्डा ने आरोप लगाया कि हरियाणा में बड़े स्टेडियम होने के बावजूद उसे पीछे धकेल कर गुजरात को आगे किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमेश मलिक, पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि, नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष रंजीत रोड, सुरेंद्र गौड़, खुशीराम जागलान और जिला पार्षद डॉक्टर जगबीर सिंह सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
Source link
MP दीपेंद्र हुड्डा ने केंद्र-प्रदेश सरकार पर साधा निशाना:इसराना में बोले- देश पर 2.12 लाख करोड़ कर्ज किया, 2014 में 55 हजार करोड़ था
