![]()
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 14 सितंबर को राजौरी में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े OGW नेटवर्क का खुलासा किया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजौरी के कोटचरवाल तेरीयाथ निवासी जाकिर हुसैन और मोहम्मद आजम के रूप में हुई है। उधन गांव निवासी मोहम्मद मुश्ताक भी पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी आतंकियों को लॉजिस्टिक मदद, सुरक्षित रास्ता और दूसरी जमीनी सहायता देते थे। वे आतंकी समूहों को कश्मीर घाटी तक पहुंचाने में गाइड की भूमिका निभाते थे।
Source link
राजौरी में लश्कर-ए-तैयबा' से जुड़े 3 आतंकी मददगार गिरफ्तार:आतंकियों को कश्मीर घाटी तक पहुंचाने में मदद करते थे, IED भी जब्त
