Headlines

Himachal Congress Media Team Reorganized


स्टेट सीनियर स्पोक्सपर्सन बनी अनुराधा राणा।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने मीडिया विभाग का नए सिरे से गठन किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने सोमवार देर शाम को नए मीडिया विभाग की सूची जारी की है। इसमें 5 स्टेट सीनियर प्रवक्ता, 18 स्टेट प्रवक्त

.

स्टेट सीनियर प्रवक्ताओं में विधायक भवानी पठानिया, विधायक केवल पठानिया, विधायक चंदर शेखर, विधायक अनुराधा राणा और विधायक विवेक शर्मा को शामिल किया गया है।

वहीं स्टेट प्रवक्ता के तौर पर प्रदीप वर्मा, पुनीत माली, मुकेश शर्मा, संजीव गुलरिया, रुपिंदर ठाकुर, संजीव सैनी, विकास कपूर, सुनील कुमार बरसैन, संजीव गांधी, अक्षय सिंह दढ़वाल, योगेश शर्मा, किरण गुलरिया, पूजा कुमार सांडी, उषा तोमर, सुरेंद्र काकू, अनुज धीमान, प्यारे लाल और धीरेंद्र चौहान को जिम्मेदारी दी गई है।

भवानी सिंह पठानिया को स्टेट सीनियर स्पोक्सपर्सन बनाया।

भवानी सिंह पठानिया को स्टेट सीनियर स्पोक्सपर्सन बनाया।

पब्लिसिटी और मीडिया पैनल में भी नियुक्तियां

स्टेट पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर के रूप में पुष्पा कटोच, दिनेश आर्य, गगन रुक्टा, शशि कांत, विवेक सैनी, सतेंद्र पाल नेहरू, जितेंद्र सिंह राणा, अर्पित सिंह राठौर और आशुतोष चौहान को नियुक्त किया गया है।

विवेक कटोच को स्टेट मीडिया पैनलिस्ट बनाया

स्टेट मीडिया पैनलिस्ट में विवेक कटोच, नवनीत सूद, भूषण रोहता, इंजीनियर शगुन दत्त, उषा राठौर, विनय मेहता, संजीता चौहान, यासीन बट्ट, आरपी सिंह, शिवानी चौहान और बिंदी कल्याण को शामिल किया गया है।

इसके अलावा स्टेट रिसर्च कोऑर्डिनेटर के तौर पर शैजा कटोच, वैशाली, अभिषेक नेगी, तिलक राज, अमनदीप गौतम, रोहित भोटा, डॉ. राजीव शर्मा, हरि दत्त शर्मा, विकास सिंह ठाकुर, डॉ. रोहित कुमार और साहिल शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सूची में गौरव शर्मा का नाम भी स्टेट मीडिया विभाग से संबंधित नियुक्तियों में शामिल है। नई टीम को प्रदेश में कांग्रेस की नीतियों और सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचाने तथा विपक्ष के आरोपों का जवाब देने की जिम्मेदारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *