Headlines

लुधियाना में कूड़े के ढेर के पास ड्रोन देख हड़कंप:सूचना पर पहुंची पुलिस की जांच में निकला खिलौना, CCTV फुटेज खंगाला जा रहा है




लुधियाना के सुभाष नगर में त्रिकोणी पार्क के पास सोमवार सुबह कूड़े के ढेर के नजदीक ड्रोन मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों की नजर ड्रोन पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। ड्रोन मिलने की खबर फैलते ही इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और कुछ समय के लिए लोगों में चिंता का माहौल बन गया। पुलिस ने कब्जे में लेकर शुरू की जांच सूचना मिलने पर सुभाष नगर पुलिस चौकी के इंचार्ज गुरदियाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ड्रोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने ड्रोन की बारीकी से जांच की, ताकि पता लगाया जा सके कि यह किसी निगरानी या अन्य गतिविधि से जुड़ा उपकरण तो नहीं है। शाम तक साफ हुआ मामला, निकला खिलौना ड्रोन पुलिस की जांच में शाम तक स्पष्ट हो गया कि कूड़े के ढेर के पास मिला ड्रोन कोई निगरानी उपकरण या खतरनाक सामान नहीं, बल्कि खिलौना ड्रोन है। पुलिस की पुष्टि के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली। चौकी इंचार्ज गुरदियाल सिंह ने बताया कि जांच में ड्रोन के खिलौना होने की पुष्टि हुई है और इससे किसी तरह का खतरा नहीं है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और घबराने की अपील की। उन्होंने बताया कि संभव है कि किसी बच्चे का खिलौना ड्रोन यहां गिर गया हो। ड्रोन मिलने के बाद जब इलाके में तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगीं तो डर के कारण उसका मालिक उसे लेने सामने नहीं आया। CCTV फुटेज भी खंगाल रही पुलिस पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि खिलौना ड्रोन कूड़े के ढेर के पास कैसे पहुंचा। इसके लिए इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जांच के बाद ड्रोन को लेकर फैली शुरुआती आशंकाएं पूरी तरह दूर हो गई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *