Headlines

Korba SECL Mine Copper Cable Theft Case


कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में SECL की सुराकछार 04 नंबर खदान में आधी रात हुई लूट का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। बदमाशों ने गार्ड की पिटाई कर 55 हजार रुपए की कॉपर केबल लूटी थी। इस मामले में पुलिस ने गिरोह के 10 सदस्यों को प

.

पीड़ित गार्ड ने पुलिस को बताया कि 13 और 14 सितंबर की रात 10 से 15 अज्ञात बदमाश खदान की बाउंड्रीवाल फांदकर अंदर घुस आए थे। आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड को घेर लिया। उन्होंने गार्ड को गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और हाथ-झापड़ से मारपीट भी की।

चालू लाइन की कॉपर केबल काट ले गए

इसके बाद बदमाश सुराकछार 04 नंबर खदान में घुसे। वहां से चालू लाइन की 30 से 40 मीटर कॉपर केबल काटकर ले गए। चोरी हुई केबल की कीमत 50 से 55 हजार रुपए बताई गई है।

पुलिस ने घेराबंदी कर 10 आरोपियों को पकड़ा

सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर 10 आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। गिरफ्तार बालिग आरोपियों में 23 साल का गौरव सिंह कंवर उर्फ मोन्टी, 19 साल का सुमित कुमार और 18 साल का सुनील कुमार कंवर उर्फ रिंकु शामिल हैं। इनके साथ 7 नाबालिग आरोपी भी पकड़े गए हैं।

उनकी निशानदेही पर लूटी गई 50 मीटर केबल और वारदात में इस्तेमाल किए गए 7 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

बांकीमोंगरा थाना प्रभारी सत्यम साहू ने बताया कि शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया। जांच शुरू की गई और आरोपी पकड़े गए। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। खदान में लंबे समय से चोर गिरोह सक्रिय होने की बात सामने आ रही है, जिस पर अब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *