Headlines

सिरसा में जेबीटी टीचर की पत्नी ने सुसाइड किया:चुन्नी से लटका मिला शव; परिजनों के ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के आरोप




सिरसा शहर के कीर्ति नगर में सोमवार सुबह महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। परिवार ने सूचना देने में देरी और महिला के पति के मौके पर नहीं मिलने को लेकर भी सवाल उठाए हैं। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 33 वर्षीय पूनम के रूप में हुई है। उसका मायका फतेहाबाद जिले के गांव बोसवाल में है। कमरे में मृत मिली पूनम पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार सुबह कीर्ति नगर की है। पूनम अपने घर में मृत मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना है। हालांकि, मायके पक्ष के आरोपों को देखते हुए मामले की जांच की जा रही है। मायके वालों ने लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप पूनम के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल पक्ष की ओर से उसे बार-बार पैसे देने को लेकर दबाव बनाया जाता था। परिवार के अनुसार, पहले भी कई बार दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद मामला शांत कराया गया था। उनका कहना है कि पूनम ससुराल में चल रहे विवाद से परेशान थी। परिवार ने घटना की परिस्थितियों पर भी संदेह जताया है। उनका आरोप है कि पूनम की मौत की सूचना उन्हें तुरंत नहीं दी गई और करीब एक घंटे बाद जानकारी दी गई। साढ़े 7 बजे मायके वालों को फोन मायके पक्ष के अनुसार, ससुराल वालों ने बताया कि परिवार के सदस्य सुबह करीब 5 से 5:30 बजे उठ गए थे। करीब 6:30 बजे पूनम के कमरे में फंदा लगाने सूचना मिली। परिवार का आरोप है कि उन्हें करीब साढ़े 7 बजे पूनम के ससुर ने फोन करके घटना की जानकारी दी। मायके वाले जब कीर्ति नगर स्थित घर पहुंचे तो पूनम की मौत हो चुकी थी। परिवार ने आरोप लगाया कि उस समय उसका पति घर पर मौजूद नहीं था। इसको लेकर भी उन्होंने पुलिस के सामने अपना शक जाहिर किया। 12-13 साल पहले हुई थी शादी परिवार के अनुसार, पूनम बीए और एमए तक पढ़ी-लिखी थी और शांत स्वभाव की थी। उसकी शादी करीब 12 से 13 साल पहले प्रवीण कुमार से हुई थी। प्रवीण कुमार जेबीटी शिक्षक हैं। दंपती का 10 साल का एक बेटा है। पूनम के पिता महेंद्र कुमार भी सरकारी शिक्षक हैं। दोनों पक्षों में हुई थी नोकझोंक घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों परिवारों के लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। बाद में पूनम के मायके वालों ने पुलिस को शिकायत दी और ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पिता की शिकायत पर केस दर्ज कीर्ति नगर पुलिस चौकी के जांच अधिकारी इंद्र सैन ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर ससुराल पक्ष के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। दोपहर बाद सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मायके वाले पूनम का शव अपने साथ ले गए। शाम को गांव में अंतिम संस्कार किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *