Headlines

जैंतगढ़ में भक्तिभाव के साथ मनाया गया गणेशोत्सव




जैंतगढ़| क्षेत्र में इस वर्ष भी गणेशोत्सव का त्योहार हर्षोल्लास, श्रद्धा और अटूट भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। इससाल जैंतगढ़ के विभिन्न पूजा पंडालों तथा स्कूलों में भगवान श्री गणेश की अति सुंदर और भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पंडालों को आकर्षक लाइटों और फूलों से बेहद खूबसूरत ढंग से सजाया गया है। सुबह और शाम की महाआरती में भारी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। सुबह से ही स्कूली बच्चे तथा श्रद्धालु विभिन्न पूजा पंडालों और स्कूलों में विघ्नहर्ता गणेश की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। संध्या समय महाआरती और भोग का वितरण किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *