Headlines

अमृतसर में पुलिस चौकी के सामने युवक की हत्या:खून में लथपथ लाश मिली; हमलावरों ने दो नौजवानों को गोलियां मारीं, दूसरा गंभीर




अमृतसर के जंडियाला गुरु के अधीन पड़ते गांव नवां पिंड में मंगलवार रात गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। वहीं, दूसरा नौजवान गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोलियां पुलिस चौकी के सामने चलाई गईं। फायरिंग के बाद नौजवान की लाश चौकी के बिल्कुल सामने पड़ी रही। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात नौजवानों ने दोनों को युवकों को निशाना बनाकर फायरिंग की। गोली लगने से एक नौजवान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल की हालत के बारे में अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। फायरिंग करने वालों की तलाश जारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस की ओर से घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही, फायरिंग करने वाले अज्ञात नौजवानों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वारदात के कारणों का पता लगा रही पुलिस पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग के पीछे क्या कारण रहा और वारदात को अंजाम देने वाले कौन लोग हैं? घटनास्थल से जुड़े तथ्यों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी ली जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *