![]()
कैमूर के जिला पदाधिकारी ने अधौरा प्रखंड की दिघार पंचायत में लगे सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, डिग्री कॉलेज और खेल मैदान जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। कुल 80 आवेदन मिले, जिनमें 30 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। बाकी 50 आवेदनों को तय समय में निपटाने के निर्देश दिए गए। पेयजल की समस्या को देखते हुए डीएम ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) को सबसे पहले कार्रवाई करने को कहा। युवाओं के लिए खेल मैदान बनाने को लेकर सीओ को सरकारी जमीन की पहचान करने का निर्देश दिया गया। वन भूमि की अड़चन पर अगली बैठक में होगी चर्चा
विकास कार्यों में वन भूमि से जुड़ी अड़चनों को दूर करने के लिए अगली समन्वय बैठक में अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी। सहयोग शिविर के बाद डीएम ने प्रखंड और अंचल कार्यालय की अचानक जांच भी की। RTPS के 20 और भूमि विवाद के 18 मामले पेंडिंग
जांच में RTPS के 20 और भूमि विवाद से जुड़े 18 मामले पेंडिंग मिले। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित पंजियों को तुरंत अपडेट करने और लंबित मामलों का निपटारा करने का निर्देश दिया। सरकारी जमीन का बनेगा पारदर्शी लैंड बैंक
अतिक्रमण पंजी अपडेट नहीं होने पर डीएम ने सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी जमीन का पारदर्शी ‘लैंड बैंक’ तैयार करने को कहा, ताकि सरकारी जमीन का रिकॉर्ड व्यवस्थित रहे और उसका इस्तेमाल योजनाओं में किया जा सके। 175 शौचालय आवेदनों पर चल रहा काम
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि 175 व्यक्तिगत शौचालय के आवेदनों पर काम चल रहा है। वहीं 11 पंचायतों में ‘कायाकल्प अभियान’ के तहत योजनाएं चलाई जाएंगी। डीएम ने बंद पड़े सामुदायिक शौचालयों को तुरंत शुरू कराने और ग्रामीणों की समस्याओं का बेहतर तरीके से समाधान करने को प्रशासन की प्राथमिकता बताया।
Source link
कैमूर डीएम ने अधौरा में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं:पेयजल, भूमि विवाद और अतिक्रमण के मामले तुरंत निपटाने को कहा; लैंड बैंक बनाने के भी निर्देश
