Headlines

जींद में मां ने बेटे के साथ बनाए यौन संबंध:अश्लील वीडियो बनाकर बॉयफ्रेंड को भेजी; आरोपी महिला गिरफ्तार




जींद जिले के उचाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्चे के यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्चे की मां करीब दो साल से उसका यौन उत्पीड़न कर रही थी। महिला ने कथित तौर पर बच्चे से संबंधित अश्लील वीडियो बनाकर अपने एक पुरुष मित्र को भेजे। बाद में यह वीडियो अन्य लोगों तक पहुंचा और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला पर अपने नाबालिग बेटे का यौन शोषण करने का आरोप है। जांच में सामने आया कि महिला ने बच्चे से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए और उन्हें अपने पुरुष साथी के साथ साझा किया। आरोप है कि इसके बाद वीडियो आगे अन्य लोगों तक पहुंच गया। वायरल वीडियो से पुलिस तक पहुंचा मामला कुछ समय पहले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस के संज्ञान में मामला आया। जिला पुलिस ने इसकी जांच शुरू की। जांच के दौरान मामला उचाना थाना क्षेत्र के गांव से जुड़ा मिला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा जांच अधिकारी कर्मबीर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *