Headlines

अमृतसर में पुलिस चौकी के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग:2 युवकों को गोली लगी; एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती




अमृतसर में मंगलवार देर रात पुलिस चौकी के सामने अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई। वारदात में दो युवकों को गोली लगी। इनमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान जसपाल सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, कुछ अज्ञात युवकों ने दोनों को निशाना बनाकर फायरिंग की। गोलियां चलने के बाद एक युवक चौकी के बिल्कुल सामने गिर गया। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वारदात के बाद इलाके में दहशत घटना जंडियाला गुरु इलाके के गांव नवां पिंड में हुई। पुलिस चौकी के सामने फायरिंग की घटना से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी और वारदात से जुड़े तथ्य जुटाए जा रहे हैं। हमलावरों की पहचान में जुटी पुलिस पुलिस आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी ले रही है। साथ ही, फायरिंग करने वाले अज्ञात युवकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हमलावर वारदात के बाद किस दिशा में गए। फायरिंग के कारण की जांच कर रही पुलिस पुलिस की जांच में अब वारदात के पीछे के कारणों पर भी फोकस है। गोलीबारी किस वजह से हुई और दोनों युवकों को ही निशाना क्यों बनाया गया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से आरोपियों और फायरिंग के कारण को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *