Headlines

कसौली की मानवी राणा राष्ट्रीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट में खेलेगी:अंडर-14 टीम के लिए चयन, आंध्र प्रदेश में होगी प्रतियोगिता, सेंट मैरीज कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा




सोलन जिले के कसौली स्थित सेंट मैरीज कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा मानवी राणा ने बास्केटबॉल में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन अंडर-14 राष्ट्रीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता आंध्र प्रदेश के विद्याबाड़ा में होगी। मानवी के चयन से कसौली का नाम रोशन हुआ है। मानवी के अंडर-14 राष्ट्रीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट में चयन की खबर मिलते ही सेंट मैरीज कॉन्वेंट स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और छात्रों ने मानवी को इस सफलता के लिए बधाई दी। मानवी ने अपनी कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति लगन से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई है। स्कूल प्रबंधन ने दी छात्रा को बधाई मानवी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन स्कूल के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा है। स्कूल परिवार ने कहा कि मानवी की यह सफलता दूसरे छात्रों को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। स्कूल प्रबंधन ने मानवी को आने वाली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्हें उम्मीद है कि मानवी राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर स्कूल और कसौली का नाम और रोशन करेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *