Headlines

लुधियाना में सफाई कर्मचारियों का हल्ला बोल:पंजाब सरकार पर वादाखिलाफी के खिलाफ; आज विधायक अशोक पराशर के घर का करेंगे घेराव




लुधियाना में पंजाब सरकार के खिलाफ सफाई कर्मचारियों का गुस्सा एक बार फिर फूट पड़ा है। सरकार द्वारा लंबे समय से लंबित मांगें पूरी न किए जाने और वादाखिलाफी के विरोध में आज लुधियाना में प्रदर्शन होने जा रहा है। शहर की अलग-अलग सफाई कर्मचारी जत्थेबंदियां आज एकजुट होकर सड़कों पर उतरेंगी और सरकार के खिलाफ अपना रोष व्यक्त करेंगी। जानकारी के अनुसार यह रोष प्रदर्शन लुधियाना के विधायक अशोक पराशर के निवास स्थान के बाहर किया जाएगा। वादाखिलाफी से भारी नाराजगी: सफाई सेवकों का सीधा आरोप है कि पंजाब सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और वेतन विसंगतियों को दूर करने के जो वादे किए थे वे सिर्फ कागजों तक सीमित रह गए हैं। बार-बार के आश्वासनों के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। विधायक आवास पर धरना: शहर की सभी प्रमुख सफाई जत्थेबंदियां आज भारी संख्या में एकत्रित होकर सीधे विधायक अशोक पराशर के घर के बाहर पहुंचेंगी और वहां धरना देकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *