Headlines

फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच मुठभेड़:क्रॉस फायरिंग में दिल्ली के दो शातिर बदमाश गोली लगने से घायल, हॉस्पिटल में भर्ती कराया




फरीदाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच अलसुबह मुठभेड़ हो गई। क्राइम ब्रांच की टीम और अपराधियों के बीच हुई इस आमने-सामने की फायरिंग में दो बदमाशों को गोलियां लगी हैं। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को तुरंत इलाज के लिए बीके हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान सोनू और राहुल के रूप में हुई है। ये दोनों बदमाश दिल्ली के रहने वाले बताए गए हैं और इनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस मौके से हथियार बरामद कर मामले की जांच में जुट गई है।
इस समाचार को अपडेट कर रहे हैं………………



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *